श्री नामदेव छीपा जागृति महिला संगठन द्वारा शरबत वितरण एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन

Like 0 Views 59
Rajat Chipa (Indore) 12-06-2026 Regional

इंदौर/मध्यप्रदेश(पूजा गोठानिया)|श्री वैष्णव नामदेव छीपा समाज इंदौर के अंतर्गत कार्यरत महिला इकाई, 'श्री नामदेव छीपा जागृति महिला संगठन, इंदौर' द्वारा गुरुवार, 11 जून 2026 को एक अत्यंत सराहनीय एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवा और भक्ति का अनूठा संगम:- 
यह कार्यक्रम शहर के स्थानीय श्री नामदेव समाज मंदिर में आयोजित किया गया,जिसमें सेवा और अध्यात्म का अद्भुत मेल देखने को मिला।आयोजन के मुख्य आकर्षण दो प्रकार के रहे:- 
शरबत वितरण सेवा:भीषण गर्मी को देखते हुए संगठन की मातृशक्ति द्वारा आम राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण का शिविर लगाया गया। सेवा भाव से प्रेरित होकर संगठन द्वारा कुल 80 लीटर शरबत का वितरण किया गया,जिससे राहगीरों को भारी राहत मिली।

भजन-कीर्तन:- पुरुषोत्तम मास की एकादशी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण निर्मित हुआ।श्रीमती सरला नामदेव जी की भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी,वहीं नन्हें बच्चों ने भी अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर सभी का मन मोह लिया।
मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा श्री नामदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण,पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस पूरे आयोजन में संगठन की महिलाओं ने तन, मन और धन से अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्रीमती रानी ब्रग, मीरा गोठानिया,संगीता रंजन पंवार, अरुणा झरिया, रानी नाईवाल और पूजा रोहित गोठानिया ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रसाद वितरण और समापन
भजन संध्या के उपरांत अंत में श्री नामदेव जी महाराज की आरती की गई।उपस्थित सभी समाज बंधुओं और मातृशक्ति ने भक्ति का आनंद लिया और अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस आयोजन ने समाज में एकता और सेवा की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय