किशनगढ़ के गौरव एडवोकेट मनोज जी लोदा को मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मान

Like 1 Views 66
Rajat Chipa (Jaipur) 29-08-2026 Regional

चेन्नई/जयपुर(हंसराज लोदा)|दिनांक 23/08/2026, रविवार को चेन्नई में अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा,जयपुर की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकिशोर जी अपूर्वा साहब ने की,जिसमें राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

गौरव का क्षण - अजमेर जोन नं. 6 के लिए:-

इस ऐतिहासिक बैठक में अजमेर जोन नंबर 6 से हमारे समाज के अत्यंत सक्रिय, ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता,किशनगढ़ समाज के एक मजबूत स्तंभ,
युवाओं के प्रेरणास्रोत,
एडवोकेट श्री मनोज कुमार जी लोदा,निवासी - किशनगढ़, जिला अजमेर को महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

एडवोकेट मनोज जी लोदा सिर्फ एक नाम नहीं,बल्कि एक विचार हैं -

- कानून के जानकार, समाज के पहरेदार


- किशनगढ़ में समाज के हर सुख-दुख में सबसे आगे खड़े रहने वाले


- युवाओं को जोड़ने और समाज को नई दिशा देने वाले सच्चे समाजसेवी

आपकी यह नियुक्ति किशनगढ़ ही नहीं,पूरे अजमेर जोन के हर कार्यकर्ता का सम्मान है।