नामदेव छीपा समाज के गौरव,भजन गायक विपिन जी नामदेव कल देंगे भजनों की प्रस्तुति
Rajat Chipa (Neemuch) 04-09-2026 Regional
नीमच/भोपाल (गौरव नामदेव)|श्री राधे कृष्ण ग्वाला गवली ग्रुप(ग्वालटोली,नीमच) के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर ग्वालटोली स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर परिसर में एक भव्य भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम दिनांक 5 सितंबर (शनिवार)
समय सायं 7:15 बजे से
स्थान श्री राधे कृष्ण मंदिर, ग्वालटोली,नीमच पर आयोजित होगा।
भजन संध्या का मुख्य आकर्षण नामदेव छीपा समाज के गौरव एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक विपिन जी नामदेव(भोपाल),सुरभि चतुर्वेदी(जयपुर)रहेंगे।विपिन जी अपनी सुमधुर और रसमयी आवाज में श्री कृष्ण के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
आयोजक समिति (श्री राधे कृष्ण ग्वाला गवली ग्रुप) ने नीमच शहर एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी जनता और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

1
97


