संत श्रीश्री 1008 गुरु टेकचंदजी महाराज का 215वां समाधि दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़छा गुरुधाम के लिए की ₹1 करोड़ की घोषणा

Like 0 Views 25
Rajat Chipa (Ujjain) 30-10-2026 Regional

कड़छा/उज्जैन(तानिया रोहिल्ला)|संत श्रीश्री 1008 गुरु टेकचंदजी महाराज के 215वें समाधि दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत कर संत प्रवर को नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके जीवन एवं आदशों को समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी बताया और गुरुधाम कड़छा के सर्वांगीण विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की।
​कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:
​विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजयुमो मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पवन पाटीदार, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह वर्मा एवं नामदेव विकास परिषद के मुख्य संरक्षक मुकेश नामदेव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
​भव्य स्वागत एवं भंडारा:
आगत अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष अमित चौहान, सचिव नरेंद्र परिहार व कोषाध्यक्ष सुनील गोयल एवं समस्त ट्रस्टियों द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक दिलीप परमार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
​मंच संचालन:
मंच का सफल एवं कुशल संचालन अनिल माहेश्वरी, ट्रस्टी प्रशांत चौहान और मनीष परमार ने संयुक्त रूप से किया।
​समाजजनों की व्यापक उपस्थिति:
​कार्यक्रम में नामदेव विकास परिषद मध्य प्रदेश के महामंत्री सुभाष वर्मा, पूर्व ट्रस्टी सुरेश परमार, अखिल भारतीय सर्व दर्जी महासभा राष्ट्रीय परिषद सदस्य आकाश वेद तथा एनसीआर ग्रुप दिल्ली से प्रेम पाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह छोंकर, ओम प्रकाश चौहान, किशन लाल सिंह, मान सिंह सिकरवार, कैलाश तोमर, नेत्र पाल पंवार, सोहनलाल परमार, नारायण टेलर, डॉ. राजेंद्र चौहान, रामकिशन परमार, सुनील सोलंकी, मुकेश चौहान रंगा, विकास परमार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय