नामदेव छीपा समाज द्वारा छीपा सप्तमी का आयोजन दिनांक 3 सितंबर गुरुवार को

Like 1 Views 87
Rajat Chipa (Jaipur) 30-08-2026 Regional

टोंक/राजस्थान(सत्यनारायण नामा)|हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टोंक नामदेव छीपा समाज द्वारा छीपा सप्तमी का आयोजन दिनांक 3 सितंबर 2026, गुरुवार दोपहर 1:00 बजे नामदेव सभा भवन, कुंडियों के बालाजी,चतुर्भुज तालाब के पास, टोंक पर  किया जा रहा है। जिसमें परिचय सम्मेलन के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक,स्नातक सहित अन्य परीक्षाओं में 70% या अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर है।तहसील अध्यक्ष व मंत्री से 2 सितंबर तक सूची मांगी गई है।

आयोजन का उद्देश्य 
वर्षों से यह दिन मेल-मिलाप और समाज हित के लिए मनाया जाता आ रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में विवाह योग्य बेटे-बेटियों के लिए एक ऐसा मंच देना है, जहाँ बिना किसी परेशानी के परिचय हो सके।

अतः सभी इच्छुक समाज बंधुओं से आग्रह है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विवाह योग्य बच्चों के साथ पधारें।इससे सभी समाज बंधुओं के समय की बचत होगी और समाज को जोड़ने के इस कार्य में सहभागिता भी हो सकेगी।

प्रादेशिक

सम्पादकीय