नामदेव छीपा समाज द्वारा छीपा सप्तमी का आयोजन संपन्न

Like 0 Views 56
Rajat Chipa (Jaipur) 06-09-2026 Regional

टोंक/राजस्थान(रजनीकांत नामा/दिनेश नामा)|श्री नामदेव छीपा समाज,टोंक के तत्वाधान में छीपा सप्तमी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।जिसमे सर्वप्रथम श्री नामदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्वलित कर  प्रारंभ किया गया। 
श्री नामदेव छीपा समाज कर्मचारी संघ टोंक के अध्यक्ष द्वारा शैक्षिक सत्र 2025 -26 में कक्षा माध्यमिक,उच्च माध्यमिक,स्नातक, स्नातकोत्तर,बीएड, व्यवसायिक डिग्री एवं अन्य तकनीकी परीक्षा वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।समाज की नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किए गए। समस्त बाहर से पधारे हुए पदाधिकारी समाज बंधुओ का सम्मान किया गया उसके पश्चात बाहर से पधारे हुए एवं टोंक जिले के समाज बंधु द्वारा समाज के उत्थान में उद्बोधन दिया गया जिसे समाज के नवयुवकों की शादी ब्याह एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की गई। समाज की नवमुक्त कर्मचारी एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। बाहर से पधारे श्री राधे श्याम जी भीलवाड़ा से एवं जगदीश जी काका अकोला चितौडगढ़ से पधारे उनका समाज बंधुओ द्वारा सम्मान सत्कार किया गया।साथ ही उनके द्वारा उद्बोधन देकर समाज में एकता रखने एवं समाज उत्थान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में श्री राम बाबू जी अध्यक्ष नगर निर्माण समिति श्री सत्यनारायण जी अध्यक्ष हितकारी समिति टोंक श्री रजनीकांत जी अध्यक्ष नगर समिति टोंक,अरविंद जी  अध्यक्ष नगर समिति कर्मचारी  संघ टोंक श्री दुर्गा लाल जी प्रांतीय प्रतिनिधि,श्री आशीष जी अध्यक्ष नवयुवक मंडल टोंक डॉक्टर प्रदीप जी गहलोत डॉक्टर बी एल नामा सूरजमल जी रामपाल जी मुन्ना जी पेंटर रम्मू जी नामदेव उमेश जी राजेश जी मनीष जी उमाकांत जी विष्णु जी महेश जी दीपक जी भगवान जी एवं समस्त समाज बंधु उपस्थिति रहे।
 अंत में बाहर से पधारे सभी समाज बंधुओ का श्री सत्यनारायण नामा द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा सभी समाज बंधुओं द्वारा सहभोज के आयोजन में भाग लिया गया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय