राष्ट्रीय महासम्मेलन के आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण सामाजिक बंधुओं की बैठक संपन्न

Like 0 Views 62
Rajat Chipa (Delhi) 13-09-2026 National

नई दिल्ली(संदीप नामदेव)|हरियाणा भवन दिल्ली में  राष्ट्रीय महासम्मेलन के आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण सामाजिक बंधुओं की बैठक का महत्वपूर्ण आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री राधेश्याम नामदेव जी(पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश) व मुख्य अतिथि के तौर पर सतबीर वर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग हरियाणा सरकार) के सान्निध्य में की गई।इस सामाजिक बैठक में उत्तर प्रदेश व हरियाणा के विभिन्न जिलों से पधारे सभी वरिष्ठ सामाजिक बंधुओ ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन के संदर्भ में योजनाओं और सुझाव सभी के समक्ष रखे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय