प्रतिभा समाज की,,,एशियन ओपन स्पीड स्केटिंग मे समाज के सिद्धांत माडंगे को तीन गोल्ड मेडल

Like 0 Views 23
Rajat Chipa (Delhi) 09-09-2026 Regional

देहरादून/पुणे|देहरादून में 17 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित Asian Open Short Track Speed Skating Trophy 2026 की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में   समाज के सिद्धांत संदीप मांडगे ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
सिद्धांत ने 1000 मीटर, 777 मीटर और 500 मीटर स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 3 स्वर्ण पदक (Gold Medals) हासिल किए। साथ ही Mixed Relay में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर कुल 4 पदक प्राप्त किए। 
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्धांत ने जो शानदार सफलता हासिल की, वह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है।
सिद्धांत की इस शानदार उपलब्धि से भारत देश के साथ-साथ पुणे के बाणेर-बालेवाड़ी का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
देहरादून से वापस लौटते समय फ्लाइट में,प्रकृति सोसायटी में तथा पं.पू. नाना महाराज तराणेकर जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सिद्धांत का अभिनंदन एवं जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उसकी स्कूल की ओर से उसे “Pride of Orchid” Award देकर सम्मानित किया गया।
सिद्धांत की इस शानदार उपलब्धि के लिए 
समाज के सभी बंधुओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।सिद्धांत समाज की प्रसिद्ध समाजसेवी सुमनताई ब्राम्हणकर राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष (अखिल भारतीय नामदेव महासंघ दिल्ली)उनके नाती है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय