संत नामदेव मंदिर,कुरुक्षेत्र के प्रांगण में हुआ स्वागत सत्कार
Rajat Chipa (Delhi) 13-09-2026 Regional
कुरुक्षेत्र/हरियाणा(विनोद अग्रोहिया)|कल संत नामदेव मंदिर,कुरुक्षेत्र के प्रांगण में रोहिल्ला टांक सभा,रोहतक के प्रधान राजेंद्र रोहिल्ला उप प्रधान अशोक रोहिल्ला,महासचिव संजीत रोहिल्ला,कैशियर सत्यनारायण रोहिल्ला,उप प्रधान मनोज रोहिल्ला जी का आगमन हुआ।
इन्होंने हम सभी से इस वर्ष के अंत में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नामदेव समाज महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया। रोहतक सभा के यह सभी कार्यकर्ता पूरे हरियाणा राज्य के सभी जिलों में घूम-घूम कर दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय नामदेव समाज सम्मेलन के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं ताकि इस सम्मेलन को लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करके इसको सफल बनाया जाए और नामदेव समाज को एक अपनी विशिष्ट पहचान मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित नामदेव मंदिर कुरुक्षेत्र के महासचिव विनोद कुमार,कैशियर मोहित नामदेव और सहायक मैनेजर तरुण वर्मा और रोहिल्ला समाज सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान सतपाल रोहिल्ला ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस राष्ट्रीय महासम्मेलन के लिए आसपास की सभी नामदेव समाज की संस्थाओं से संपर्क करके अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध करेंगे और तन मन धन से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर रोहिल्ला टॉक सभा,रोहतक से आए सभी मेहमानों का संत नामदेव सभा,कुरुक्षेत्र की ओर से उन्हें अंग वस्त्र और संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का एक स्मृति चिन्ह भी उन्हें सम्मानपूर्वक देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

0
18


