नामदेव समाज का बढ़ा गौरव: श्रीमती जयश्री नामा ने तखतगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर लहराया परचम
Rajat Chipa (Jaipur) 24-09-2026 Regional
पाली/राजस्थान (हंसराज परमार)|तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी जयश्री नामा (पत्नी श्री मनोज नामा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष (चेयरमैन) पद की कमान संभाल ली है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भाजपा खेमे में खुशी की लहर है, बल्कि नामदेव समाज ने भी इसे अपनी महिला शक्ति का बड़ा सम्मान माना है।
कांटे की टक्कर में 3 वोटों से दर्ज की जीत-
25 सदस्यीय तखतगढ़ नगरपालिका बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा।
जयश्री नामा (BJP): 14 वोट
सरोज मेवाड़ा (कांग्रेस): 11 वोट
बहुमत का आंकड़ा
13 वोटों का था। भाजपा के पास 12 पार्षद थे, लेकिन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर जयश्री नामा ने 14 वोट प्राप्त किए और कांग्रेस प्रत्याशी को 3 वोटों के अंतर से पराजित किया।
नेताओं ने दी बधाई, विकास की ली शपथ
जीत के बाद कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जोराराम कुमावत, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
"तखतगढ़ का चहुंमुखी विकास ही मेरी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। सभी को साथ लेकर नगर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।"
— जयश्री नामा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, तखतगढ़ नगरपालिका

0
61


