नामदेव क्षत्रिय एकता महासभा समिति मध्यप्रदेश की प्रथम संभागीय बैठक ग्वालियर में संपन्न

Like 1 Views 29
Rajat Chipa (Bhopal) 22-09-2026 Regional

ग्वालियर/मध्यप्रदेश(पवन नामदेव)|दिनांक 19 सितंबर 2026,शनिवार को नामदेव समाज की संभागीय स्तर की प्रथम बैठक का आयोजन होटल रूट एन प्लाजा,भिंड रोड,गोले का मंदिर,ग्वालियर में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ग्वालियर संभाग के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्री गणपति जी की पूजा-वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, संभागीय युवा अध्यक्ष एडवोकेट अनिल नामदेव (भितरवार),कार्यकारिणी सदस्य श्री मातादीन परिहार, नामदेव समाज विकास परिषद 3315 के प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र नामदेव, संभागीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री पवन कुमार नामदेव, अतिरिक्त मीडिया प्रभारी ग्वालियर संभाग एवं जिलाध्यक्ष युवा ग्वालियर श्री योगेंद्र नामदेव,जिलाध्यक्ष युवा भिंड श्री गुलाब नामदेव (गोहद)सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्री विंशभर नामदेव, के.डी. नामदेव,मेघसिंह नामदेव, रामसेवक नामदेव,कमलेश नामदेव,किशन नामदेव, धर्मेन्द्र नामदेव सोनू,बंटी नामदेव,मनु नामदेव,बनवारी परिहार,भुजबल नामदेव, संतोष नामदेव,नरसिंह नामदेव,राजेश नामदेव, सनी नामदेव,मुकेश नामदेव, अरविंद नामदेव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

ग्वालियर के अलावा डबरा, भितरवार,गोहद,मेहगांव, इंदरगढ़,मालनपुर,चंदन नगर, ट्रांसपोर्ट नगर,कुम्हारपुरा, मुरार,लश्कर,गोले का मंदिर, हजीरा,गोल पहाड़िया, बायपास सहित कई क्षेत्रों से वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवी मौजूद रहे।

दिल्ली से विशेष आमंत्रण:- 
कार्यक्रम में विशेष रूप से रोहिल्ला घटक के रोहिल्ला टांक क्षत्रिय महासभा (दिल्ली)के प्रधान श्री दयानंद रोहिल्ला,कोषाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह रोहिल्ला एवं महासचिव श्री राजवीर सिंह रोहिल्ला शामिल हुए।उन्होंने समाज को एकजुट करने, विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखने और रोहिल्ला,टांक,छीपा, शिम्पी,भावसार,काकुस्थ, दर्जी,माहेश्वरी आदि सभी घटकों को एक मंच पर लाने का आह्वान किया।
बैठक का समापन स्वल्पाहार एवं जलपान के साथ हुआ। संभाग अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय