प्रतिभा समाज की,,,​भीलवाड़ा की अनुष्का टेलर बनीं राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ अंडर-14 जिम्नास्ट

Like 1 Views 27
Rajat Chipa (Bhilwara) 10-10-2026 Regional

​भीलवाड़ा/राजस्थान (अनिल टेलर)|दिनांक1 से 7 अक्टूबर तक भारतीय स्कूल, लक्ष्मणगढ़(सीकर)में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 में भीलवाड़ा की छात्रा अनुष्का टेलर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।लगभग तीन दशकों (30 साल) के लंबे इंतजार के बाद भीलवाड़ा की किसी बेटी ने राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ अंडर-14 जिम्नास्ट का खिताब अपने नाम किया है।  
​नंदिनी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अध्ययनरत और बीरा जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड में अभ्यास करने वाली अनुष्का ने प्रतियोगिता में कुल 4 पदक (2 स्वर्ण एवं 2 रजत) हासिल किए:  
​बैलेंसिंग बीम: स्वर्ण पदक  
​ऑलराउंडर स्पर्धा: प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)  
​फ्लोर एक्सरसाइज: रजत पदक  
​वॉल्टिंग टेबल: रजत पदक  
​अनुष्का के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ भीलवाड़ा की बालिका टीम ने भी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय