मातृकुंडिया में बसंत पंचमी पर होगा नामदेव दर्जी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, इंद्रमल रुणवाल बने संयोजक

Like 0 Views 63
Rajat Chipa (Chittaur) 07-10-2026 Regional

रेलमगरा/चित्तौड़गढ़(प्रहलाद टेलर)।श्री नामदेव दर्जी समाज की साधारण सभा की बैठक रविवार को मातृकुंडिया स्थित श्री विठ्ठलेश्वर नामदेव दर्जी समाज सेवा संस्थान में आयोजित हुई। 
आम मेवाड़ चौकला की ओर से आयोजित बैठक में आगामी बसंत पंचमी पर प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 
बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा इंद्रमल रुणवाल के संयोजन में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकारिणी सभा अध्यक्ष इंद्रमल रुणवाल,संस्थान अध्यक्ष गोवर्धनलाल तोलंबिया,भगवती लाल सर्वा, शांतिलाल छापरवाल भीलवाड़ा,जगदीशचंद्र फलोदिया,राजकुमार तोलंबिया चित्तौड़गढ़ एवं सुरेश गोठवाल प्रतापगढ़ सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति के गठन के साथ समाज की अलग-अलग समितियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने,सम्मेलन के लिए आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों की सूची तैयार करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। वहीं सामूहिक विवाह सम्मेलन के बाद वर-वधू पक्ष के बीच विवाह विच्छेद की स्थिति उत्पन्न होने पर दोनों पक्षों द्वारा विवाह विच्छेद नहीं करने संबंधी शपथ पत्र देने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक वर-वधू पक्ष से 15,501 रुपए सहयोग राशि संस्थान अध्यक्ष गोवर्धनलाल तोलंबिया ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रत्येक वर-वधू पक्ष से 15,501 रुपए सहयोग राशि लेने का निर्णय किया गया है। साथ ही सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर वर-वधू पक्ष से सहयोग राशि नहीं लेने का निर्णय भी किया गया।
महिलाओं में लीना देवी व कल्पना देवी को भी जिम्मेदारी दी गई साथ ही मेवाड़ क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी गठित करने के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए भी कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के लिए सर्वसम्मति से संयोजक इंद्रमल रुणवाल तथा सह-संयोजक जगदीश चंद्र फलोदिया,रमेशचंद्र तोलंबिया,सुरेश गोठवाल, लीना देवी,कल्पना देवी एवं ओमप्रकाश लुहारिया को बनाया गया। 
 वहीं वरिष्ठ प्रचार मंत्री महावीर छापरवाल अमरगढ़ को बनाया गया। 
 ललित हरगण भीलवाड़ा एवं पंकज गोठवाल हथियाना को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश चंद्र फलोदिया तथा सह-कोषाध्यक्ष चांदमल ऊंटवाल आरनी को बनाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों एवं समाज की महिलाओं की उपस्थिति रही। सम्मेलन की तैयारियों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया।विभिन्न जिलों से पहुंचे समाजजन ने दिए सुझाव,इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष भेरुलाल गोठवाल कोटड़ी,भीलवाड़ा से लीना सर्वा,कमला टेलर,लीला छापरवाल,पूजा रूनवाल, रेखा पोखरा,सत्यनारायण कैलानी गोराजी का निम्बाहेड़ा,सुरेश चंद्र बुला कपासन,सुनील कीजड़ा गिलुंड,कैलाश बुला भीमगढ़,कमलेश ठाड़ा रूद, सुरेश ऊंटवाल जुणदा, राजमल गोठवाल कोटड़ी, अशोक कुमार छापरवाल कांवलास एवं शंभू टेलर कपासन सहित भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़,उदयपुर, प्रतापगढ़,राजसमंद, कांकरोली,निम्बाहेड़ा,गंगापुर आदि स्थानों से पहुंचे समाजजनों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखे। समाजजनों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने, अधिक से अधिक भामाशाहों को जोड़ने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मेलन का लाभ दिलाने पर जोर दिया। 
 बैठक में समाज की एकता,सहभागिता एवं सहयोग से सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय