पुष्कर में नामदेव समाज की अनूठी पहल: ढाई लाख रुपए से अधिक की सहायता, बांटी गई सिलाई मशीनें और छात्रवृत्ति

Like 1 Views 38
Rajat Chipa (Jaipur) 20-10-2026 Regional

पुष्कर/राजस्थान(कृष्णकुमार बुला)|समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नामदेव टांक क्षत्रिय जन सेवा संस्थान,अजमेर की ओर से रविवार को पुष्कर के ऐतिहासिक नामदेव विठ्ठल मंदिर में एक भव्य सहायता वितरण समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए कुल ढाई लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि वितरित की गई।
​
​महिला सशक्तिकरण:- 
आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 3 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईं।

​आर्थिक संबल:-
जीवन की मुश्किलों से जूझ रही 47 विधवा एवं एकल महिलाओं तथा 2 दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

​प्रतिभा सम्मान:- 
शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए 4 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि और डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया।
​
​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उद्योगपति कमलेश वर्मा और संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण ढाढिया की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ​संरक्षक कैलाशचंद्र टेलर,​महासचिव मूलचंद डीडवानिया,​विशेष अतिथि राकेश वर्मा,गणेश लाल टेलर, रितु रानी,पार्षद मनीष टेलर (किशनगढ़),डॉ.जयप्रकाश टेलर,डॉ.सुनील टेलर, रामगोपाल तोलम्बिया और बद्रीप्रसाद शामिल रहे।
​कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश ऊंटवाल और मूलचंद डीडवानिया ने संयुक्त रूप से किया।समाज के इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है।

सम्पादकीय