सेवा और समर्पण की मिसाल,,,,,नामदेव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुद बनाया खाना,कराया कन्या भोज

Like 2 Views 46
Rajat Chipa (Bhopal) 19-10-2026 Regional

भोपाल(शिवरतन नामदेव)|शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जवाहर चौक स्थित नामदेव समाज सामुदायिक भवन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता की एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली।
​नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्रि महोत्सव के भक्तिमय समापन(नवमी तिथि) पर जहाँ एक ओर हवन-पूजन हुआ, वहीं दूसरी ओर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुद रसोई संभालकर सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण पेश किया।

 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां 
​खुद संभाली रसोई:- पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से पूड़ी,सब्जी और खीर तैयार की।किसी ने खाना पकाया,तो किसी ने परोसने और व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

​वैदिक विधि से पूजन:- 
पंडित मृणाल शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न हुआ, जिसमें विश्व कल्याण और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
​कन्या पूजन व महाप्रसाद: मां भगवती को भोग लगाने के बाद कन्याओं को आदर-सत्कार के साथ भोजन कराया गया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण हुआ।

​प्रांतीय मीडिया प्रभारी शिवरतन नामदेव ने बताया कि इस पावन अवसर पर 
​प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव(गाडरवारा),
​विशेष उपस्थिति: एम.एल. नामदेव,सुरेश नामदेव,अवध नारायण नामदेव,भीकम सिंह नामदेव,दीपक नामदेव बिल्डकॉन,जीवन नामदेव, जितेंद्र नामदेव(गंजबासौदा), नवीन नामदेव,डॉ.एच.वी. नामदेव,प्रेम नामदेव,दीपक नामदेव,डीएसपी अवधेश चंद्र नामदेव,देवेंद्र बघेल,कमल नामदेव,शशि नामदेव,सरोज वाला नामदेव,भगवती नामदेव,रामकृष्ण नामदेव (विदिशा),रामगोपाल,प्रशांत नामदेव,बृजेश नामदेव (विदिशा),ममता नामदेव, आकांक्षा नामदेव,राजीव मोहने,संदीप नामदेव,सुमन नामदेव,नीलेश नामदेव, सुनील नामदेव,विकास नामदेव एवं समस्त मातृशक्ति व श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय