मध्यप्रदेश सिलाई कला मंडल के पूर्व अध्यक्ष(कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)श्री सुनील जी माहेश्वरी से हुई मुलाकात,,, सामाजिक राजनीतिक जागरूकता के लिए होगी महापंचायत
Rajat Chipa (Delhi) 21-10-2026 Regional
नई दिल्ली|विश्व रोहिला राजपूत संघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास रोहिला जी के दिल्ली कैंट स्थित निजी निवास पर एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात आयोजित की गई।
इस बैठक में मध्यप्रदेश सिलाई कला मंडल के पूर्व अध्यक्ष(कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुनील जी माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान विश्व रोहिला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता रोहिला एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास रोहिला जी द्वारा मुख्य अतिथि श्री सुनील जी माहेश्वरी का गर्मजोशी और भव्य सम्मान किया गया।
रोहिला महापंचायत का आयोजन:- समाज में एकजुटता और जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशाल 'रोहिला महापंचायत' आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
राजनीतिक भागीदारी पर बल:-
बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि सामाजिक एकता के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी रोहिला समाज के बंधुओं की सक्रिय और मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
भविष्य की रूपरेखा:- महापंचायत के सफल आयोजन, तिथि और स्थान तय करने के लिए प्राथमिक खाका(Outline) तैयार किया गया है,जिस पर जल्द ही आगे की रणनीति साझा की जाएगी।
"समाज में जागरूकता और एकजुटता का माहौल बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। 'रोहिला महापंचायत' के माध्यम से हम न केवल सामाजिक स्तर पर बल्कि राजनीतिक पटल पर भी समाज के अधिकारों और भागीदारी को सशक्त करेंगे।"
— श्री विकास रोहिला,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष(विश्व रोहिला राजपूत संघ)

0
10



