नामदेव दर्जी समाज ने विधायक खंडेलवाल का किया स्वागत

Like 1 Views 20
Rajat Chipa (Bhilwara) 02-09-2026 Regional

भीलवाड़ा/राजस्थान(अभिषेक सर्वा/बलवंत जैन)|बिजौलिया नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामदेव दर्जी समाज के जय नारायण टेलर को तथा मांडलगढ़ नगर पालिका में रक्षिता टेलर को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर नामदेव दर्जी समाज की ओर से भाजपा नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नामदेव दर्जी समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। 
  इस दौरान समाज की ओर से पार्टी द्वारा दोनों प्रत्याशियों को अवसर दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में दीपक टेलर ने कहा कि समाज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए समाज के लोग पूरी ताकत से जुटेंगे।
इस अवसर पर ओम प्रकाश,सत्यनारायण,राजेश,नवीन,अनिल,दीपक,प्रकाश, विद्यासागर,ब्रजमोहन,राजू थारवान सहित नामदेव दर्जी समाज के वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय