नामदेव छीपा समाज पाली ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
Rajat Chipa (Jaipur) 07-09-2026 Regional
पाली/राजस्थान(राजेश पाटनेचा)|श्री नामदेव छीपा समाज,श्री श्याम जी मंदिर, प्याऊ चौक, पाली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर पूरे मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया।ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार किया गया एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। नामदेव महिला मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
दोपहर में बच्चों के लिए चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मध्य रात्रि को विशेष आरती की गई।
सभी समाज बंधुओं की उपस्थिति में सभी भक्तों को विशेष पंजीरी एवं अजवायन का प्रसाद वितरित किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी यशवंत मेड़तवाल रहे।कार्यक्रम में नामदेव युवा समिति व नामदेव महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में समाज अध्यक्ष चम्पालाल भाटी व सचिव राजा बाबू राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0
17


