नामदेव छीपा समाज की प्रांतीय बैठक ब्यावरा/राजगढ़ में संपन्न

Like 0 Views 50
Rajat Chipa (Bhopal) 14-09-2026 Regional

ब्यावरा/राजगढ़/मध्यप्रदेश(प्रवीण नामदेव)|नामदेव छीपा समाज मध्य प्रदेश की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक गायत्री मंदिर प्रांगण में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष जे.पी. धनोपिया ने की। 
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों व क्षेत्रों से आए प्रांतीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
​एकजुटता,शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर जोर
बैठक के दौरान समाज की एकता,संगठन विस्तार,शिक्षा के प्रसार,युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा सामाजिक व आर्थिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
 ​संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष जे.पी.धनोपिया ने कहा कि समाज की निरंतर प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सक्रिय योगदान आवश्यक है।उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय,सहयोग और एकजुटता के साथ समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
  ​बैठक में यह प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण नामदेव एडवोकेट के आह्वान पर आयोजित इस बैठक में ​उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार(ग्वालियर),मुकेश जसवादिया(आष्टा),राजेंद्र बेड़ियां,राजेश नामदेव(मंदसौर),
​महासचिव कमलेश आर्य(भोपाल),​कोषाध्यक्ष: जय प्रकाश नामदेव(सीहोर),
​संगठन मंत्री राकेश ठाकुर (विदिशा),​कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्य गजेंद्र भगोरिया (विदिशा),सुरेंद्र बाडीका (भोपाल),मुकेश नामदेव (राजगढ़),दीपेश नामदेव (सुठालिया),ओमप्रकाश बघेरवाल(नरसिंहगढ़),योगेश नामदेव(पचोर)सहित राजगढ़ जिले के समस्त समाजबंधु उपस्थित थे।
​कार्यक्रम का कुशल और सफल संचालन लोकेश आर्य द्वारा किया गया,वहीं अंत में अध्यक्ष महेश नामदेव ने उपस्थित सभी अतिथियों व समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय