बसंत पंचमी पर होगा दर्जी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन,,,,4 अक्टूबर की बैठक में बनेगी कार्ययोजना, पांच जिलों के जिला अध्यक्ष होंगे शामिल
Rajat Chipa (Chittaur) 26-09-2026 Regional
चित्तौड़गढ़/राजस्थान(प्रहलाद टेलर)|राशमी क्षेत्र के मातृकुंडिया में श्री विठ्ठलेश्वर नामदेव दर्जी समाज सेवा संस्थान आम मेवाड़ चौखला के तत्वाधान मे दर्जी समाज की ओर से 11 फरवरी 2027 बसंत पंचमी के अवसर पर मातृकुंडिया में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।रविवार को मातृकुंडिया धर्मशाला में श्री विठ्ठलेश्वर नामदेव दर्जी समाज सेवा संस्थान आम मेवाड़ चौखला की आमसभा में समाजबंधुओं एवं कार्यकारिणी सदस्यों की चर्चा के बाद यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।संस्थान के अध्यक्ष गोवर्धन लाल तोलंम्बिया ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर 4 अक्टूबर 2026 को मातृकुंडिया में बैठक होगी। इसमें आम मेवाड़ चौखला से जुड़े भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद,उदयपुर एवं प्रतापगढ़ जिलों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।बैठक में जिला स्तर पर टीमों का गठन कर समाजबंधुओं को सम्मेलन से जोड़ने तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन को लेकर योजना बनाई जाएगी।आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।विवाह मुहूर्त, कार्यक्रम की रूपरेखा, निमंत्रण पत्रिका, प्रचार-प्रसार,बुकलेट एवं अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी।समाज की ओर से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई है।

0
38


