पिंडवाड़ा में श्री नामदेव युवा ग्रुप पिंडवाड़ा द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन

Like 0 Views 38
Rajat Chipa (Jaipur) 30-09-2026 Regional

सिरोही/राजस्थान(अशोक परमार)|श्री नामदेव युवा ग्रुप, पिंडवाड़ा के तत्वावधान में इस वर्ष श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।पूरे महोत्सव के दौरान समाज में एकता,भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला।
महोत्सव के प्रथम दिवस श्री गणेश जी महाराज का ढोल-ताशों की गगनभेदी गूंज और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया और विधि-विधान से पंडाल में स्थापना की गई। 
 स्थापना के बाद संगठन द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।
से नामदेव युवा ग्रुप पिंडवाड़ा द्वारा समाज के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए रोजाना विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इसमें खेल प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता,नृत्य और डांस प्रोग्राम प्रमुख रहे।सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों युवाओं एवं महिलाओं  ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेता बच्चों को रोजाना संगठन द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में श्री नामदेव महिला मंडल,पिंडवाड़ा की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।महिला मंडल द्वारा नाश्ते की व्यवस्था एवं मेहंदी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगठन द्वारा महिलाओं को समाज में अहम भूमिका दिलाने और उन्हें मंच प्रदान करने के लिए विशेष पहल की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
महोत्सव के दौरान संगठन द्वारा रोजाना सभी समाज बंधुओं के लिए अल्पाहार की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई। सभी समाज बंधुओं ने आरती का चढ़ावा लेकर भगवान गणेश के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की और प्रसादी में तन-मन-धन से सहयोग दिया। इस महोत्सव में समाज के कई दानवीर भामाशाहों ने रोजाना गिफ्ट वितरण में अपना अमूल्य योगदान दिया।
महोत्सव के अंतिम दिन विसर्जन के अवसर पर विधिवत पूजा-अनुष्ठान के बाद विसर्जन शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इस शोभायात्रा में श्री नामदेव महिला मंडल की महिलाओं एवं श्री नामदेव समाज,पिंडवाड़ा के सभी समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में समाज के पारंपरिक नृत्य करते हुए, "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ अत्यंत भक्ति मय वातावरण में गाँव के समीप श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
श्री नामदेव युवा ग्रुप ने यह संकल्प दोहराया कि वह समाज में माँ कुलदेवी एवं श्री संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के मंदिर निर्माण एवं माँ कुलदेवी की भूमि के कार्य हेतु हमेशा से पहल करता आया है और भविष्य में भी इसके लिए तत्पर रहेगा।
इस पूरे महोत्सव को सफल बनाने में श्री नामदेव युवा ग्रुप, पिंडवाड़ा की नवनिर्मित कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।

श्री नामदेव युवा ग्रुप कार्यकारिणी पिंडवाड़ा
अध्यक्ष श्री अशोक L. परमार,उपाध्यक्ष श्री चिराग M.परमार,कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र A.परमार,सचिव -श्री जितेन्द्र R.परमार,सहकोषाध्यक्ष श्री जगदीश K.परमार,सहसचिव  श्री कमलेश D. परमार,
प्रवक्ता श्री दिलीप M. परमार
,संगठन प्रमुख श्री प्रमोद H. परमार,
सहप्रमुख श्री मितेश P. परमार,मीडिया प्रभारी श्री भावेश परिहार,व्यवस्थापक  श्री निकेश M. सोलंकी,
व्यवस्थापक श्री जिनेश P. परमार,साथ ही श्री नामदेव महिला मंडल एवं समस्त समाज बंधुओं का भरपूर सहयोग रहा। संगठन सभी सहयोगी भामाशाहों एवं समाज बंधुओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय