पश्चिम दिल्ली रोहिल्ला-टाँक क्षत्रिय उत्थान समिति (रजि०)के तत्वावधान में 27वां वार्षिक महोत्सव,परिचय सम्मेलन का आयोजन 2 अक्टूबर शुक्रवार को

Like 0 Views 63
Rajat Chipa (Delhi) 30-09-2026 Regional

नई दिल्ली|पश्चिम दिल्ली रोहिल्ला-टाँक क्षत्रिय उत्थान समिति (रजि०)के तत्वावधान में आगामी शुक्रवार,2 अक्टूबर 2026 को 27वें वार्षिक महोत्सव एवं परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम जनकपुरी स्थित वातानुकूलित आर्य समाज मन्दिर (सी-3) में आयोजित होगा। 
 
​विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय एवं प्रतिभा सम्मान-
​समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर एक परिचय पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।  
​कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों (75 वर्ष या उससे अधिक आयु) को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं (10वीं, 12वीं, Graduation, Post Graduation आदि में 85% या अधिक अंक प्राप्तकर्ता) को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। 
 
​विशेष आकर्षण और गतिविधियां-
​मुख्य अतिथि: व्यवसायी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सुरेश बाटु (भामाशाह), जयपुर।  
​कार्यक्रम की अध्यक्षता: श्री ज्ञानी राम सरोया (मुख्य संरक्षक)।  

​सांस्कृतिक कार्यक्रम व लकी ड्रॉ: 
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गणमान्य वक्ताओं के विचार तथा उपस्थित लोगों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
  
​मुख्य समय सारणी (2 अक्टूबर 2026):
​प्रातः 10:00 से 4:00 बजे: अतिथियों का स्वागत एवं परिचय सम्मेलन  
​दोपहर 1:00 से 2:00 बजे: प्रीतिभोज  
​सायं 3:00 बजे: लकी ड्रॉ एवं पुरस्कार वितरण।

​समिति के प्रधान श्री करतार सिंह रोहिल्ला,महासचिव श्री अजीत सिंह रोहिल्ला एवं समस्त कार्यकारिणी ने समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय