श्री नामदेव सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा 13 अक्टूबर को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
Rajat Chipa (Bhopal) 11-10-2026 Regional
सबलगढ़/मुरैना(मध्यप्रदेश)|श्री नामदेव सामाजिक सेवा संस्थान(रजि.)के मुख्यालय ग्राम देवपुर माफी(तहसील सबलगढ़,जिला मुरैना) में संस्थान के संस्थापक व समाज सेवी कुँ.राघवेंद्र नामदेव(रघु भैया)जी के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 13 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल(म.प्र.)से 'ट्री.मेन.' और ट्री-शैडो फाउंडेशन के संस्थापक माननीय श्री विवेक नामदेव जी शिरकत करेंगे।
शिविर में क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे:
डॉ. संदीप सिंह जादौन (M.B.B.S., M.D. - सिविल हॉस्पिटल, सबलगढ़)
डॉ. वीरेन्द्र चतुर्वेदी (M.B.B.S., MMU, पूर्व CHC बालाघाट, पूर्व PHC रामपुर कलां)
डॉ. अविनाश शर्मा (फिजियोथैरेपिस्ट, MMU, पूर्व बिरला हॉस्पिटल, ग्वालियर)
नि:शुल्क सुविधाएँ एवं आवश्यक निर्देश
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए डॉक्टरों का परामर्श,सभी प्रकार की जाँच तथा दवाइयाँ पूरी तरह नि:शुल्क दी जाएँगी।

0
21


