नवनिर्वाचित पार्षद नीरज 'मोनू' अंछारा का नामदेव दर्जी समाज ने किया भव्य अभिनंदन
Rajat Chipa (Bhilwara) 13-10-2026 Regional
भीलवाड़ा/राजस्थान(विनोद अग्रोहीया)|नामदेव दर्जी समाज द्वारा शहर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह के दौरान नामदेव छीपा समाज(प्रांतीय युवा महासभा व मेवाड़ महासभा)के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित नगर निगम पार्षद नीरज 'मोनू' अंछारा का दर्जी समाज की ओर से भावभिना नागरिक अभिनंदन किया गया।
समारोह में अतिथियों ने नीरज अंछारा को पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी,उपरना एवं पुष्पमाला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के संकल्प की सराहना की।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही उपस्थिति:-
यह सम्मान समारोह समाज की नई शहर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के अवसर पर आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नामदेव दर्जी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर अपूर्वा उपस्थित रहे,अति विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि नगर निगम के उपमहापौर राधेश्याम सोमानी रहे।
अभिनंदन से अभिभूत होकर नवनिर्वाचित पार्षद नीरज 'मोनू' अंछारा ने अपने संबोधन में कहा:
"वरिष्ठ जनों और जनप्रतिनिधियों का यह सम्मान केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे समाज की बढ़ती सोच,परिपक्वता और सामाजिक जागरूकता का जीवंत परिचायक है।समाज से मिला यह स्नेह मुझे जनता की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा।"
अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का भी हुआ बहुमान
दर्जी समाज द्वारा संगठन और समाज सेवा में योगदान देने वाले अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का भी
सतीश सरावगी(महामंत्री, प्रांतीय युवा महासभा व मेवाड़ महासभा)
चन्द्रप्रकाश अमरवाल (मंत्री, प्रांतीय महासभा)
प्रमोद अमरवाल (सह मंत्री, प्रांतीय महासभा)
अनिल गंगवाल (संयोजक) का भी सम्मान किया गया।

1
39


