प्रतिभा समाज की,,,7 वर्षीय आयांश ने इंदौर में लहराया परचम,कराटे नेशनल में जीता गोल्ड,,क्षेत्र में हुआ भव्य सम्मान
Rajat Chipa (Bhopal) 22-10-2026 Regional
भोपाल(बरखेड़ी/जहांगीराबाद)|27 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भोपाल के 7 वर्षीय नन्हे खिलाड़ी आयांश नामदेव (सुपुत्र श्री सुनील नामदेव एवं श्रीमती आकांक्षा नामदेव) ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और तकनीक से स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल कर इतिहास रचा है।
खेल के मैदान में आयांश की इस असाधारण उपलब्धि पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष (बरखेड़ी) श्रीमती साधना नंदू यादव जी ने नन्हे खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समस्त समाज बंधुओं व क्षेत्रवासियों ने आयांश की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

1
84



