रामकिशोर जी डेरावाला बगरु के सानिध्य मे,डॉ.अरविन्द नामदेव द्वारा रचित "संत शिरोमणी नामदेव महाराज"पुस्तक की समीक्षा,,,पुस्तक मुद्रण के लिए अंतिम पड़ाव पर

Like 3 Views 342
Rajat Chipa (Delhi) 20-08-2026 Regional

जयपुर/भोपाल(राधेश्याम धनोपिया)|डॉ.अरविन्द नामदेव द्वारा रचित पुस्तक“संत शिरोमणि नामदेव महाराज–सचित्र कथा” अब अपने अंतिम रूप में तैयार होकर मुद्रण के लिए जा रही है।इस अवसर पर डॉ.अरविन्द नामदेव ने रामकिशोर छीपा जी से हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।

  हाल ही में आयोजित पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम में लगभग 30 गणमान्य एवं साहित्यप्रेमी व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी ने पुस्तक को देखा,उसकी विषय-वस्तु एवं प्रस्तुति की सराहना की और अपने उत्साहवर्धक विचार साझा किए।

विशेष रूप से,रामकिशोर छीपा की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया,आशीर्वचन और प्रेरणादायी संदेश ने लेखक को बहुत प्रोत्साहित किया।रामकिशोर जी ने बहुमूल्य समय देकर पुस्तक की समीक्षा की,इसके लिए हृदय से आभारी प्रकट किया।

अब जब पुस्तक मुद्रण के लिए तैयार है,इस पूरी यात्रा में  स्नेह,आशीर्वाद और प्रोत्साहन  सदैव एक अनमोल स्मृति रहेगा।

प्रादेशिक

सम्पादकीय