अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ महिला जिला इकाई ने मनाया सावन उत्सव

Like 1 Views 214
Rajat Chipa (Chhattisgarh) 24-08-2026 Regional

बिलासपुर/छत्तीसगढ़(विनोद अग्रोहिया)|अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली,छत्तीसगढ़ राज्य महिला जिला इकाई बिलासपुर के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया।संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर में नामदेव समाज की महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी को समाज में संस्कार तथा अपनी परंपरा धर्म रीति-रिवाज और त्योहार को जानने एवं महिला शक्ति एकता शक्ति का परिचय दिया सावन का सावन के झूला झूलें।फेडरेशन की अध्यक्ष अनामिका वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष अनामिका वर्मा, ज्योति नामदेव,सुधा नामदेव, नेहा वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सावन सुंदरी का खिताब रितिका नामदेव ने जीता।खेल प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार अलका वर्मा को प्रदान किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में नामदेव समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के गीतों में गीत संगीत की प्रस्तुति दी।

प्रादेशिक

सम्पादकीय