शिक्षा और रोजगार की अलख जगा रहा 'A One Namdev Education', 1000 से अधिक परिवार(फॉलोवर) जुड़े

Like 1 Views 69
Rajat Chipa (Jaipur) 25-08-2026 Regional

जयपुर|समाज हित,शिक्षा और रोजगार के प्रति समर्पित कार्यशैली से प्रेरणा देते हुए सुप्रिया छीपा एवं मनीष छीपा के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। उनके द्वारा संचालित 'A One Namdev Education' चैनल ने 1000 फॉलोअर्स (सदस्यों) का आंकड़ा पार कर लिया है।
दोनों भाई-बहनों द्वारा समाज के युवाओं को करियर, रोजगार के अवसरों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 1000 सदस्यों के इस मुकाम को उन्होंने केवल एक संख्या नहीं, बल्कि 1000 परिवारों तक सही दिशा और जानकारी पहुँचाने का अटूट विश्वास बताया है।
“पढ़ेगा समाज, बढ़ेगा समाज” का दिया संदेश
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सुप्रिया और मनीष छीपा ने सभी समाज बंधुओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे समाज के सहयोग, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का परिणाम है।
अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “ज्ञान की ज्योति जलाते चलें, रोजगार की राह दिखाएँ। समाजहित में साथ मिलकर, नई पीढ़ी को आगे बढ़ाएँ।।”
'A One Namdev Education' का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, रोजगार और जनजागरूकता संबंधी जानकारियाँ पहुँचाकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। 1000 सदस्यों के जुड़ने पर संपूर्ण समाज में हर्ष का माहौल है और सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए बधाई दी है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय