श्री नामदेव नवोदिता महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव

Like 0 Views 264
Rajat Chipa (Kota) 24-08-2026 Regional

बूंदी/राजस्थान(किरण नामा)|श्री नामदेव पंचायत समिति की महिला मंडल द्वारा आयोजित 'सावन और लहरिया उत्सव' में राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली।
रंग-बिरंगी लहरिया साड़ियों में सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक लोक संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने का सुंदर संदेश दिया।
​कार्यक्रम के दौरान आयोजित 'लहरिया प्रतियोगिता' आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए संजू नामा ने प्रथम और द्रौपदी नामा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
 महिला मंडल जिलाध्यक्ष चंद्रकांता मारवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
​भजन-कीर्तन और नृत्य की मखमली फुहार
उत्सव की शुरुआत भगवान शिव और श्रीकृष्ण के मधुर भजनों के साथ हुई।भक्ति संगीत पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा प्रांगण 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारों से गूंज उठा।
​संस्कृति और उमंग का प्रतीक है लहरिया पंचायत अध्यक्ष किरण नामा ने सावन माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया,"राजस्थान में सावन का महीना हरियाली,वर्षा और उमंग का प्रतीक है। 
लहरिया के रंग-बिरंगे पैटर्न प्रकृति की लहराती तरंगों को दर्शाते हैं।महिलाएं इसे धारण कर खुशहाली और लोक परंपराओं का स्वागत करती हैं।"
​इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष किरण नामा,द्रौपदी उरेल,कोषाध्यक्ष संतोष धूमस,मीना,अनीता,मंजू, संजू,कौशल्या,कृष्णा और दीपिका सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।

प्रादेशिक

सम्पादकीय