श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी के सानिध्य में होगा सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Like 3 Views 283
Rajat Chipa (Lucknow) 21-08-2026 Regional

ललितपुर/उत्तरप्रदेश|भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा के बीच सिद्ध पीठ हनुमान जी मंदिर अमझरा सरकार के मंदिर पर होने जा रहा हैं,जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी के  सानिध्य में आयोजन होगा।भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के 17वी पीढ़ी के वंशज श्री निवृत्ति नामदास महाराज पंढरपुर महाराष्ट्र  शामिल होंगे।
सभी देशवासियों एवं ललितपुर जिले सभी भक्तों एवं नगर वासियों को ओर मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश समाज बंधुओ को गौरव का पल होगा।
 भव्य सुंदरकांड पाठ एवं राष्ट्रीय टीम के गठन होने के उपलक्ष्य में एक आम सभा में ओर सुंदर कांड पाठ में शामिल होकर धर्म लाभ ले ओर आयोजन को सफल बनाए।
आयोजन दिनांक 20/09//2026 दिन रविवार 
समय 8 बजे से सुंदर कांड पाठ अमझरा घाटी ललितपुर पर और 
12 बजे से यात्रा प्रारंभ होकर ललितपुर से अमझरा घाटी तक यात्रा (नामदेव समाज जोड़ो अभियान सम्पूर्ण इंडिया) जाएगी।समय के अनुसार नगर भ्रमण करते हुए अमझरा सरकार तक  जाएगी और समय 2 बजे से वहां पर आम सभा एवं सम्मान समारोह 5 तक किया जाएगा 
उसके बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे  के बाद कार्यक्रम समापन किया जाएगा।

प्रादेशिक

सम्पादकीय