नामदेव समाज महिला मंडल ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया सावन महोत्सव

Like 0 Views 26
Rajat Chipa (Neemuch) 26-08-2026 Regional

भोपाल(मध्यप्रदेश)|नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शिवरतन नामदेव ने बताया कि नामदेव समाज भोपाल की महिला मंडल एवं प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सामुदायिक भवन,नामदेव समाज, जवाहर चौक,भोपाल में सावन महोत्सव उत्साह,उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। 

  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मालती राय तथा विशेष अतिथि श्रीमती कृष्णा व्यास एवं डॉ. प्रीति दुबे रहीं।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रमुख संरक्षण  एडवोकेट सरोज नामदेव,  संरक्षक शशि नामदेव एवं भगवती नामदेव,सरिता वर्मा, डॉ.जया नामदेव,वंदना नामदेव,ज्योति नामदेव,उषा नामदेव,आशा नामदेव, किरण नामदेव,उमाकांति नामदेव,रजनी नामदेव,रिचा वैद्य,ममता जानोरिया,सपना नामदेव,पिंकी नामदेव,रीता नामदेव,नीलिमा नामदेव, सुमन खापरे,करुणेश नामदेव, प्रीति नामदेव,सरिता नामदेव, रागिनी नामदेव,पुष्पा वर्मा एवं प्रभा नामदेव सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
एडवोकेट सरोज नामदेव ने बताया कि इस वर्ष सावन महोत्सव की थीम “आपकी पहचान,आपका व्यवसाय, आपके पकवान” रखी गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनकी प्रतिभा,हुनर और व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित करना है। महिलाओं ने अपनी रुचि एवं प्रतिभा के अनुसार विभिन्न स्टॉल लगाए।
सावन माह भगवान शिव की आराधना,हरियाली,सौभाग्य, श्रद्धा और पारिवारिक मंगलकामनाओं का पावन पर्व माना जाता है।इसी भाव के साथ महिलाओं ने पारंपरिक परिधान एवं सोलह शृंगार में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई और एक-दूसरे को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, सावन हौजी, नृत्य एवं सावन ब्यूटी क्वीन सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।सावन ब्यूटी क्वीन में नैना नामदेव प्रथम,अमृता नामदेव प्रथम रनर-अप तथा विजयश्री नामदेव द्वितीय रनर-अप रहीं।नृत्य प्रतियोगिता में प्रीति नामदेव प्रथम,नम्रता नामदेव द्वितीय एवं कृष्णा नामदेव तृतीय रहीं।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रांजल नामदेव प्रथम,आयुषी नामदेव द्वितीय एवं संगीता नामदेव तृतीय स्थान पर रहीं। सावन हौजी में आस्था नामदेव प्रथम,करुणेश नामदेव द्वितीय एवं कोलार की सरोज नामदेव तृतीय रहीं।
महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी समाज की महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक एकता एवं सहभागिता को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नामदेव समाज की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और सावन महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय