श्री नामदेव छीपा समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह जयपुर में संपन्न

Like 0 Views 39
Rajat Chipa (Jaipur) 07-09-2026 Regional

जयपुर(अवधेश पांडे)|श्री नामदेव छीपा समाज जिला हितकारिणी समिति,जयपुर (रजि.)के तत्वावधान में स्वजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार, 6 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया गया।
​यह कार्यक्रम कृषि फार्म, होटल रेडिसन ब्लू के सामने, दुर्गापुरा, टोंक रोड,जयपुर स्थित राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में 180 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें 17 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
समारोह में 13 जरूरतमंद विद्यार्थीयो की सहायता की गई। अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार तोणगरिया ने बताया कि 2014 से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए शिक्षा निधि की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के ​मुख्य अतिथि: श्री वी. के. सिंह (IPS, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक - कानून एवं व्यवस्था, राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर)।
​मुख्य भामाशाह: श्री बाबूलाल मेडतवाल (आगरा वाले, प्रमुख उद्योगपति, दीपा हैण्डीक्राफ्ट्स, सांगानेर)।
​मुख्य वक्ता: डॉ. मोहनलाल छीपा (अध्यक्ष - पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर एवं मुख्य संरक्षक - अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति)।
​विशिष्ट अतिथि:
​श्री श्रीराम सोपरा (राष्ट्रीय अध्यक्ष - अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति)
​मेजर जे.पी. वर्मा, शौर्य चक्र विजेता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष - अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति)
​डॉ. श्याम सुन्दर शुक्ला (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति)
​श्री अवधेश कुमार पाण्डे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित (राष्ट्रीय महामंत्री - अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति)
​श्री जगदीश प्रसाद श्रेष्ठी (प्रान्तीय अध्यक्ष - श्री विट्ठल नामदेव छीपा समाज प्रान्तीय महासभा समिति)
​अध्यक्षता: श्री राजेन्द्र कुमार तोणगरिया (अध्यक्ष - श्री नामदेव छीपा समाज जिला हितकारिणी समिति, जयपुर) एवं श्री अनिल कुमार अगरवाल (कार्यकारी अध्यक्ष - श्री नामदेव छीपा समाज जिला हितकारिणी समिति, जयपुर) आदि उपस्थित रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय