प्रतिभा समाज की,, नामदेव समाज की बेटी वंदना नामदेव बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर,MP SET और GATE भी कर चुकी हैं क्रैक
Rajat Chipa (Bhopal) 01-10-2026 Regional
कटनी(मध्यप्रदेश)|दृढ़ इच्छाशक्ति,अटूट लगन और कड़ी मेहनत के आगे संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती।इसे साबित कर दिखाया है कटनी के गायत्री नगर की रहने वाली वंदना नामदेव ने।
वंदना ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
सरकारी स्कूलों व कॉलेजों से पढ़कर गढ़ा सफलता का इतिहास:-
वंदना का पूरा शैक्षणिक सफर सरकारी संस्थानों से ही पूरा हुआ है और उनकी हर उपलब्धि प्रेरणादायक रही है:
स्कूल शिक्षा (2018): शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 90% अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की।
ग्रेजुएशन (2021): शासकीय कन्या महाविद्यालय से B.Sc. की डिग्री हासिल की।
पोस्ट ग्रेजुएशन (2023): शासकीय तिलक महाविद्यालय से गणित (M.Sc. Maths) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ डिग्री प्राप्त की।
राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सफलताएँ:- वर्ष 2025 में MP SET तथा 2026 में देश की कठिन परीक्षाओं में शुमार GATE पास की।
1 जून 2025 में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया,10 सितंबर को इंटरव्यू,26 सितंबर को फाइनल रिजल्ट आया। यह सफलता वंदना ने पहले प्रयास में हासिल की
पिता करते हैं सिलाई का काम, संघर्ष से लिखी सफलता की इबारत:-
वंदना के पिता श्री संतोष कुमार नामदेव पेशे से दर्जी (सिलाई का कार्य) हैं। सीमित पारिवारिक आय और संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। वंदना ने भी माता-पिता के त्याग और परिश्रम को अपनी ताकत बनाया और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कटनी का परचम लहराया।
"माता-पिता का त्याग और गुरुजनों का मार्गदर्शन ही मेरी ताकत"
अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर वंदना नामदेव ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे माता श्रीमती सुनीता नामदेव एवं पिता श्री संतोष कुमार नामदेव का अटूट विश्वास और अमूल्य त्याग है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया,जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

1
167


