संत नामदेव जी महाराज का 756वां प्रकाशोत्सव: 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में भव्य धार्मिक सम्मेलन,हरियाणा CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
Rajat Chipa (Delhi) 05-10-2026 Regional
अबोहर/पंजाब(विनोद अग्रोहीया)|संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस के पावन अवसर पर 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) को चंडीगढ़ स्थित नामदेव भवन(सेक्टर-21-C) में एक राज्य स्तरीय सालाना धार्मिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन टांक क्षत्रिय सभा चंडीगढ़,नामदेव समाज (हरियाणा)और ऑल इंडिया टांक क्षत्रिय प्रतिनिधि सभा द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस महासम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे,जबकि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा विशिष्ट अतिथि होंगे।
तैयारियों को लेकर अबोहर में हुई बैठक,प्रदेशाध्यक्ष ने दिया एकजुटता का संदेश
सम्मेलन की सफलता और समाज बंधुओं को व्यक्तिगत निमंत्रण देने के उद्देश्य से हरियाणा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर जी वर्मा (हिसार)और हिसार नामदेव सभा के कोषाध्यक्ष सुभाष रोहिल्ला स्थानीय नामदेव भवन पहुंचे।
बैठक को संबोधित करते हुए सतवीर वर्मा ने कहा:
"समाज की संगठनात्मक क्षमता, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए सभी समाज बंधुओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। संत नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम कर रही हैं।"
आयोजन के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा
ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं:
सभा संरक्षक: भाई नरेंद्र वर्मा एवं श्री कृष्ण जी कोकचा
अध्यक्ष: श्री संजय रोहिल्ला
कोषाध्यक्ष: श्री देवी लाल पाटनेचा
सचिव: श्री तिलक झांकल
विशेष निमंत्रण और गणमान्य उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान अबोहर टांक क्षत्रिय सभा के सरदार जीत सिंह कैंथ,सरदार चमकौर सिंह सागू और सरदार हरजिंदर सिंह निज्झर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।बैठक में श्री गंगानगर से हेत राम जी छींपा और खयोवाली ढाब से मदन जी बाटू विशेष रूप से शामिल हुए।
इसके अलावा प्रदीप झेड़ू, प्रवीण झेड़ू,मदन जी झेंडू, दिलीप कूपट,हेम राज कूपट, सुरेंद्र पूर्वा,राहुल कोकचा, मनोज गदेया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे 18 अक्टूबर को बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

0
43


