नामदेव छीपा युवा संगठन का ऐतिहासिक फैसला,,युवाशक्ति और वरिष्ठ समाजजन मिलकर रचाएंगे ‘समरसता का महाकुंभ’
इंदौर(सुशील नामदेव/दीपेश नामदेव)|नामदेव छीपा युवा संगठन मध्यप्रदेश की प्रांतीय बैठक इंदौर में सचिन रायथलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का प्रारंभ विश्व संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज के चित्र का पूजन-अर्चन व दीप प्रज्जवलन से हुआ।
युवा संगठन के नगर अध्यक्ष गणेश जी नागर ने उपस्थित महानुभावों का शाब्दिक स्वागत-वंदन किया तत्पश्चात प्रांतीय महासचिव सुशील जी नामदेव (गुना) ने गत बैठक की कार्यवाही से अवगत कराते हुए बैठक एजेण्डा अनुसार सभी से अपना-अपना परिचय और विचार रखने का अनुरोध किया।
तत्कालीन प्रांतीय कोषाध्यक्ष गणेश जी रायथलिया ने उज्जैन में संपन्न हुए अमृत महोत्सव एवं परिचय सम्मेलन का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर बताया कि लगभग 7 लाख 10 हजार का खर्च हुआ है और नगद और बैंक में प्राप्त सहयेाग मात्र 4 लाख 84 हजार हुआ। लगभग 2 लाख 26 हजार की कमी हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने मंथन किया कि अमृत महोत्स में संगठन द्वारा 5-6 हजार व्यक्तियों हेतु सुगम व्यवस्था की गई थी लेकिन असामाजिक तत्वों के व्यवधान और दुषप्रचार के कारण अमृत महोत्सव व सम्मेलन का लाभ केवल 3500 के लगभग समाजजन ही ले पाये। कई समाजबंधुओं को उज्जैन आने से रोका गया और कई को सहयेाग देने से भी मना किया गया था। प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नीरज नामदेव(देवास) ने बताया कि जिन समाजबंधुओं ने उज्जैन के अमृत महोत्सव हेतु घोषणा की थी और स्टॉल व व्यवस्था के लाभार्थी बने थे, उनकी सहयोग निधि आना बाकी है। उनसे राशि प्राप्त होने से 2 लाख 26 हजार रुपए की थोड़ी बहुत पूर्ति हो जायेगी। पूर्व आयोजनों से सीख लेते हुए आज हम सब आगामी आयोजन की योजना निर्धारित करें।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश बघेरवाल ने प्रस्ताव रखा कि युवा संगठन के माध्यम से समाज की महाशक्ति को चुना जाये। युवाशक्ति के मार्गदर्शन और संरक्षण हेतु अनुभवी और कर्मठ वरिष्ठ समाजबंधुओं की एक प्रदेश स्तरीय समिति बनाई जाये और वरिष्ठ समिति और संगठन दोनों में महिलाओं की भी अधिक से अधिक भागीदारी रखी जाये। सभी सदस्यों ने इन समाज उपयोगी विचारों का करतल ध्वनि से समथर्न किया और सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया कि संगठन द्वारा अधिकृत टीम द्वारा आगमी 6 माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ समिति हेतु समाजजनों से वार्तालाप कर 2000 से अधिक सदस्य बनाये जायेगें जो मिलकर प्रदेश में एक ऐसी महासभा का गठन करेंगे जिसके पदाधिकारियों का उद्देश्य कुर्सी की लालसा नही बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और पारदर्शिता से काम करना होगा। 50 वर्ष तक की आयु वाले नामदेव छीपा युवा संगठन मध्यप्रदेश में सेवा देगें और 50 से 70 वर्ष के आयु वाले वरिष्ठ समाजजन *‘‘नामदेव छीपा महासभा या महापंचायत’’* समिति में पदस्थ रहेंगे। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध , संरक्षण मण्डल के द्वारा मार्गदर्शन देंगे। समाजजन एक बार 500/- रूपये से सदस्यता लेकर युवा संगठन और महासभा दोनों में जुड़े रहेगें।
संगठन के नगर अध्यक्ष गणेश जी नागर ने योजना बताई कि संगठन और महाशक्ति मिलकर हम शैक्षणिक, सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों के साथ रोजगार उन्मुख कार्यक्रम भी आने वाले समय में करेगें। उद्यमिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दीपेश जी नामदेव(सुठालिया) ने रजत जी नामदेव (सोनकच्छ), रवि जी नामदेव (इन्दौर) जैसे युवाओं को अवसर देने के लिये प्रदेश कार्यकारिणी में संशोधन का विचार रखा जिसका सभी ने स्वागत किया। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी धर्मेंद्र जी उज्जैनिया ने कहा कि इन्दौर की नगर संयोजिका पूजा जी गोठानिया व शीतल जी रायथलिया की टीम, संगठन की प्रदेश महिला प्रभारी संगीता पंवार दीदी के मार्गदर्शन में इन्दौर में उत्कृष्ठ काम कर रही है। इन्दौर के साथ साथ पूरे प्रदेश से महिलाओं को महासभा में अधिक से अधिक स्थान मिलना चाहिए।
मनोज जी नामदेव (भोपाल) ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संजय जी पाटोदिया, आशीष जी, भूपेन्द्र जी, संगीता जी पंवार, अजय जी नामदेव और एकता के सूत्र में बंधे युवा संगठन के सभी कर्मठ साथीगणों ने पिछले वर्षो में आयोजनों की ऐसी श्रृंखलाऐं प्रस्तुत की,जो नामदेव समाज में पहले कभी नही हुई थी। हमारी सभी पहल अनुकरणीय रही है, भविष्य में भी हमें टीम भावना के साथ ऐसी ही पहल करना है। मनोज जी के प्रेरणादायक सुझाव पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से नामदेव समाज के आगामी आयोजन '‘समरसता का महाकुंभ’’ हेतु योजना बनाई और इस हेतु बैठक में ही 2 लाख रूपये एकत्रित हुए व 5 लाख के लिए उपस्थित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज जी वर्मा, संजय जी रायथलिया, हेमन्त जी नामदेव व अन्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुशील जी नामदेव ने किया और आभार गणेश जी रायथलिया ने माना।

0
87


