हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला नामदेव सभा का प्रतिनिधिमंडल,,,संत नामदेव जयंती समारोह का दिया निमंत्रण

Like 0 Views 26
Rajat Chipa (Delhi) 14-10-2026 Regional

​चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला)|संत महापुरुषों ने हमेशा अपने विचारों और आदर्शों के जरिए समाज को सही रास्ता दिखाया है तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत किया है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।
​यह विचार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर (चंडीगढ़) में नामदेव सभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात के दौरान व्यक्त किए।

​चंडीगढ़ में होगा मुख्य आयोजन
​आगामी 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में गुरु संत नामदेव प्रकाश दिवस जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।इसी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए नामदेव सभा के प्रमुख सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को औपचारिक निमंत्रण दिया।
​प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग
​मुलाकात के दौरान सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
​सतबीर वर्मा (पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा अध्यक्ष,नामदेव सभा)
​नरेश मरजारा(सचिव)
​चरणजीत सिंह
​संजीव गंगवा(बीजेपी नेता एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पुत्र)
​मांगीलाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

​तैयारियों का दिया ब्यौरा:- 
​प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी समारोह की व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। सभा के अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं।लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभा के सदस्य लगातार संपर्क कर रहे हैं और इसी सिलसिले में पंजाब के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को आमंत्रित भी किया गया है।
​इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संत गुरु नामदेव जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता,सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय