श्री नामदेव छीपा समाज आकोला व श्री नामदेव दशहरा मेला विकास समिति के द्वारा भव्य दशहरा मेले का आयोजन संपन्न
आकोला/चितौड़गढ़(राजस्थान)|श्री नामदेव छीपा समाज,आकोला की श्री नामदेव दशहरा मेला विकास समिति की ओर से भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया गया।एक मात्र ऐसा मेला है जिसमें रावण वध गोधुलि वेला में एवं रावण दहन रात्रि 11 या गया।इस मेले में सर्कस,झूले एवं मनोरंजन के साधन,चाट, पकोड़े एवं मनिहारी सामानों की दुकानों पर रिकॉर्ड बिक्री हुई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नामदेव छीपा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम जी सोपरा रहे,विशिष्ट अतिथि श्री पूर्व प्रांतीय महामंत्री श्री राधेश्याम जी धनोपिया, जिला हितकारिणी सभा के जिला अध्यक्ष श्री गणपत जी ससवाल,राष्ट्रीय महासभा के संस्कृति एवं संस्कार प्रकोष्ठ संयोजक जगदीश चन्द्र छीपा (काका) आकोला के सानिध्य में नव नियुक्त नगर हितकारिणी सभा की कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह में अध्यक्ष- बृजमोहन पीलिया,महामंत्री - श्री देवेन्द्र बघेरवाल,उपाध्यक्ष - राजमल बघेरवाल,पिन्टु दिलोदरा,सावन पटवा,मोहन लाल पीलिया,कोषाध्यक्ष - सुरेश लचंद्र गोठरवाल,उप कोषाध्यक्ष-देवनारायण बघेरवाल,मंत्री-शांतिलाल बघेरवाल,संगठन मंत्री - मुकेश पीलिया,प्रचार मंत्री - लाला नाडीवाल सहित 21सदस्यो ने समाज सेवा की शपथग्रहण दिलवाई गई।
रात्रि 11 बजे रावण दहन, विधायक श्री अर्जुन लाल जी जिनगर के मुख्य आतिथ्य में रावण दहन किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता-श्री बृजमोहन पीलिया एवं परमेश्वर पटवा की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम का संचालन विष्णु पीलिया एवं उदयलाल बघेरवाल ने किया।गांव के गणमान्य नागरिक एवं समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।रावण दहन के समय हजारो की संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

0
32



