नामदेव छीपा युवा परिषद की प्रांतीय बैठक में समाज उत्थान का संकल्प,21 बिंदुओं पर बनी रणनीति

Like 1 Views 32
Rajat Chipa (Indore) 26-10-2026 Regional

​इंदौर(नारायण उज्जैनिया)|श्री नामदेव छीपा समाज की सर्वोच्च संस्था नामदेव छीपा महासभा(कोटा) से मान्यता प्राप्त नामदेव छीपा युवा परिषद(मध्य प्रदेश) की एक महत्वपूर्ण प्रांत-स्तरीय बैठक छोटा बांगड़दा स्थित समाज धर्मशाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की।
​प्रांतीय मीडिया प्रभारी नारायण उज्जैनिया(खातेगांव)ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

​एकजुटता और युवा शक्ति पर जोर:- 
​बैठक में मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में पधारे श्री जयप्रकाश जी नामदेव(सीहोर) ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में समाज में आपसी भाईचारे और युवा शक्ति को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि समग्र सोच और एकजुटता के साथ ही समाज को संगठित और प्रगतिशील बनाया जा सकता है।

​21 प्रमुख बिंदुओं पर हुई सार्थक चर्चा:- 
​बैठक के दौरान समाज हित से जुड़े 21 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन मंथन किया गया, जिनमें प्रमुख निर्णय निम्नलिखित हैं:
​संगठन का विस्तार:- 
मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले,तहसील और ब्लॉक स्तर पर युवा परिषद की कार्यकारिणी का गठन व पुनर्गठन किया जाएगा।

​शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन:- समाज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

​रोजगार एवं स्टार्टअप:- युवाओं को स्वरोजगार, तकनीकी क्षेत्रों और व्यावसायिक नेटवर्किंग से जोड़ने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

​वैवाहिक आयोजन:- संभागीय स्तर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बाद प्रदेश स्तर पर भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई गई।

​सामाजिक सुधार और जाति प्रमाण पत्र सेल- 
​बैठक के एजेंडे को रखते हुए युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय बिरोलिया (एडवोकेट) ने युवाओं को सामाजिक कुरीतियों और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया।उन्होंने समाजजनों से समय रहते जाति प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की और घोषणा की कि युवा परिषद अपनी स्पेशल सेल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को दूर करेगी।

​वरिष्ठजन व पदाधिकारियों की उपस्थिति:- 
​बैठक में महासचिव ओमप्रकाश पांडे,सचिव अंकित मालीवाल (भीकनगांव),प्रवीण नामदेव (राजगढ़),प्रवीण नागर (इंदौर),श्रीमती नमिता मुकेश वर्मा (उज्जैन),श्रीमती संतोष पंवार(मंदसौर),श्रीमती रेखा नामदेव(सोनकच्छ),प्रतीक नामदेव(सीहोर)और योगेश नामदेव(इटारसी) सहित कई पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
​कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण नामदेव(राजगढ़) ने किया तथा आभार प्रदर्शन अंकित मालीवाल(एड.) भीकनगांव द्वारा व्यक्त किया गया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय