सपा कार्यालयों में 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती,अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र
Rajat Chipa (Lucknow) 24-10-2026 Regional
लखनऊ/(उत्तरप्रदेश)|समाजवादी पार्टी(सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आगामी 26 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी सपा जिला एवं महानगर कार्यालयों पर 'संत शिरोमणि नामदेव जी' की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
इस संबंध में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं नेताओं को निर्देश दिए गए हैं।
संत नामदेव जी के योगदान पर होगी चर्चा:-
जारी पत्र में कहा गया है कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपना संपूर्ण जीवन पिछड़ों, दलितों,गरीबों और शोषितों को जागृत करने तथा उनके अधिकारों के लिए समर्पित किया था।उन्होंने पूरे देश में भ्रमण कर समाज में सामाजिक चेतना जगाने के साथ समता,समानता और सद्भावना का संदेश दिया।
सभी पदाधिकारियों को निर्देश
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के समस्त जिलाध्यक्षों,महानगर अध्यक्षों,सांसदों,विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों तथा संगठन के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि वे जयंती के अवसर पर संत नामदेव जी के व्यक्तित्व पर चर्चा आयोजित करें और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
विशेष प्रयासों से मिली सफलता:-
इसके पीछे समाजसेवी कृष्णा रुहेला और दीपक दर्जी के अथक प्रयास और सक्रिय भूमिका रही है,जिनके सतत् प्रयत्नों से यह सब संभव हो सका है।समाजसेवी कृष्णा रुहेला और दीपक दर्जी सहित अन्य समाज बंधुओं ने श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

2
31



