शरद पूर्णिमा पर आदित्य नामदेव मित्र मंडल द्वारा लगातार तीसरे वर्ष चुनरी यात्रा का आयोजन कल

Like 2 Views 46
Rajat Chipa (Ujjain) 24-10-2026 Regional

उज्जैन(नमिता वर्मा)|आदित्य नामदेव मित्र मंडल,उज्जैन के तत्वावधान में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर्व के सुअवसर पर विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है,जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।  

यात्रा का विवरण एवं मार्ग:
दिनांक: 25 अक्टूबर 2026, रविवार  
समय: सायं 4:30 बजे से  
आरंभ स्थल: त्रिपुरी सुंदरी माताजी मंदिर, पिपलीनाका चौराहा, उज्जैन  
समापन स्थल: गढ़कालिका माता मंदिर, उज्जैन
  
कार्यक्रम की प्रमुख बातें:- 
यह यात्रा पिपलीनाका चौराहे से प्रारंभ होकर गढ़कालिका माता मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।मंदिर पहुंचने पर माताजी को चुनरी अर्पित की जाएगी और खीर प्रसादी का महाभोग लगाकर श्रद्धालुओं में खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।  
आयोजन समिति एवं कार्यक्रम संयोजिका, श्रीमती रोशनी आदित्य नामदेव (जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस सेवादल, उज्जैन) ने सभी श्रद्धालुजनों एवं गणमान्य अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।  

प्रादेशिक

सम्पादकीय