नीमराणा फोर्ट में गूंजा 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश: 32 देशों के दिग्गजों की मौजूदगी में संपन्न हुआ 'वर्ल्ड बियॉन्ड बॉर्डर्स' महाकुंभ

Like 1 Views 28
Rajat Chipa (Jaipur) 02-11-2026 Regional

​जयपुर/अलवर(दीपक छीपा)|राजस्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर नीमराणा फोर्ट में कला,साहित्य और कूटनीति के संगम का एक नया इतिहास लिखा गया है। पूर्व राजदूत एवं प्रतिष्ठित आईएफएस (IFS) अधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर मुले के कुशल संयोजन और अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव "World Beyond Borders" (वर्ल्ड बियॉन्ड बॉर्डर्स) का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूप्र्वक संपन्न हुआ।
​इस वैश्विक आयोजन ने दुनिया भर में भारत की साक्षर और कूटनीतिक धाक को एक बार फिर मजबूती दी है।

​कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं (एक नजर में):
​आयोजन स्थल: ऐतिहासिक नीमराणा फोर्ट, राजस्थान
​प्रमुख आयोजक एवं अध्यक्ष: डॉ. ज्ञानेश्वर मुले (पूर्व राजदूत एवं आईएफएस अधिकारी)
​वैश्विक सहभागिता: 32 देशों से आए अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स
​वक्ता: भारतीय विदेश सेवा (IFS) के दिग्गजों सहित दुनिया भर के 70 प्रख्यात वक्ता
​वैचारिक मंथन: साहित्य, संस्कृति और कूटनीति पर कुल 34 सत्र आयोजित
​साहित्य और कूटनीति का अनूठा संगम
​कार्यक्रम के दौरान कुल 34 वैचारिक और साहित्यिक सत्रों में दुनिया भर से आए विद्वानों ने मंथन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमाओं से परे जाकर मानवीय संवेदनाओं, साहित्य और 'वसुधैव कुटुंबकम' के भारतीय विचार को वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित करना था। 32 देशों के प्रतिनिधियों और 70 से अधिक वैश्विक वक्ताओं की उपस्थिति ने इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मील का पत्थर बना दिया।
​समूह में गर्व और उल्लास का माहौल
​डॉ. ज्ञानेश्वर मुले के इस अद्वितीय और सफल प्रयास से सकल समाज राजसेवक (छिपा, दर्जी, टांक, रोहिल्ला, भावसार आदि) समूह और उनके संपूर्ण परिवार में अत्यंत हर्ष और गर्व का माहौल है। समूह के सदस्यों ने इसे समाज और देश दोनों के लिए एक ऐतिहासिक गौरव का क्षण बताया है।

सम्पादकीय