प्रतिभा समाज की,,,,मयंक टेलर का मैनेजर पद चयन

Like 2 Views 551
Rajat Chipa (Jaipur) 17-04-2026 Regional

अजमेर/राजस्थान(हंसराज लोदा)|नामदेव समाज के लिए बड़े ही गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है कि मयंक टेलर पुत्र श्री दिनेश कुमार टेलर (लोदा)निवासी देव डूंगरी मदनगंज किशनगढ़ जिला अजमेर(भांवता वाले) का राजस्थान ग्रामीण बैंक बडलियास जिला भीलवाड़ा में जूनियर मैनेजर(ऑफिसर स्केल - 1): के पद पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी(RAS) श्री नागेंद्र जी तोलंम्बिया के सानिध्य में जॉइनिंग करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपकी कड़ी मेहनत,अटूट संकल्प और धैर्य ने आज सफलता का यह शिखर छुआ है आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार के लिए, बल्कि हमारे पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।हम आपके उज्जवल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगल कामना करते हैं।

प्रादेशिक

सम्पादकीय