समाज के लिए गौरव के पल,,,समाज के प्रतिनिधि मंडल ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव से की भेंट

Like 0 Views 429
Rajat Chipa (Lucknow) 23-04-2026 Regional

समाज के लिए गौरव के पल,,,समाज के प्रतिनिधि मंडल ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव से की भेंट 

लखनऊ(उत्तरप्रदेश)|समाजवादी पार्टी, कार्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
पर दिनांक 22.04.2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से रूहेला,नामदेव समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और अपनी-अपनी मांगों के ज्ञापन सौंपे। श्री अखिलेश यादव ने सभी से पहले समाजवादी सरकार बनाने की बात की ओर सरकार बनने पर सभी की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
    अखिल भारतीय रूहेला क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण रूहेला ने बताया कि रोहिला,छिप्पी,दर्जी, टांक,नामदेव समाज उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में 35 से 40 लाख तक की संख्या में निवास करता है लेकिन उसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं है। उन्होंने मांग की है कि सरकारी गजट में छिप्पी,दर्जी के स्थान पर रोहिला नाम दर्ज कराया जाए।हमारे समाज को सरकार में हिस्सेदारी मिले।
    रोहिला प्रतिनधिमण्डल में सर्वश्री कृष्ण रूहेला के साथ राम निवास रूहेला,प्रदीप रूहेला,अजय रूहेला, ब्रजमोहन रूहेला,मनीष रूहेला, नितिन रूहेला,आशीष रूहेला, दीपक दर्जी,विजय नामदेव, नीरज रूहेला उपस्थित रहे।
    

प्रादेशिक

सम्पादकीय