सिरोही में सेवा का संदेश -जन्मदिन पर बांटी शिक्षा सामग्री

Like 0 Views 61
Rajat Chipa (Jaipur) 24-04-2026 Regional

सिरोही(राजस्थान)|भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और युवा नेता हिम्मत छीपा ने सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.रक्षा भंडारी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर झूपा बस्ती,नया सानवाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को स्लेट वितरित की गई तथा साथ ही बिस्कुट भी बांटे गए।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
हिम्मत छीपा ने बताया कि डॉ. रक्षा भंडारी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह पहल की गई,ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जा सके और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय