प्रतिभा समाज की,,,,,,समाज की बेटी कोमल छीपा को RAS मे मिली 336 वीं रैंक

Like 1 Views 570
Rajat Chipa (Jaipur) 19-04-2026 Regional

जयपुर/अलवर(भागीरथ नामा)|नामदेव समाज की बेटी कोमल छीपा सुपुत्री श्री ब्रजमोहन जी छीपा निवासी सांगानेर जयपुर में आर ए एस (Rajasthan public services commission) में 336 वी रैंक प्राप्त करके परिवार एवं नामदेव समाज का नाम गौरवान्वित किया है।श्रीमान ब्रजमोहन जी का मूल निवास(थानागाजी) के पास छोटा सा गांव(दुहार चौगान) जिला (अलवर) से है जो वर्तमान में अभी सांगानेर में रह रहे हैं।इनके बड़े बेटा दीपक छीपा सरकारी सेवा में कार्यरत है जो वर्तमान में ऑडिट ऑफीसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। छोटा बेटा शुभम छीपा एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर रहकर सेवाएं दे रहे हैं।अभी हाल ही में बिटिया कोमल छीपा वर्तमान में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है ।
कोमल छीपा को इस अवसर पर  समाज बंधुओ,परिवारजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
.

प्रादेशिक

सम्पादकीय