अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी टांक छीपा दर्जियान ट्रस्ट द्वारा चतुर्थ पाटोत्सव का आयोजन

Like 1 Views 214
Rajat Chipa (Jaipur) 23-04-2026 Regional

पुष्कर/अजमेर(सुरेश नेरिया)|श्री नामदेव विट्ठल भगवान मंदिर पुष्कर का चतुर्थ पाटोत्सव समारोह हर्षोल्लास पूर्वक गंगासप्तमी संवत् 2083 तदनुसार दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरुवार को आयोजित किया गया,जिसके अंतर्गत भावपूर्वक भजन कीर्तन व प्रात: 10:15 बजे 101 दीपक संग महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।आगंतुक ट्रस्ट पदाधिकारियों,ट्रस्टियों,समाज बंधुओ के निष्ठा तथा श्रद्धा पूर्वक पाटोत्सव समारोह में आगमन हेतु श्री नामदेव विट्ठल भगवान मंदिर पुष्कर ट्रस्ट की ओर से धन्यवाद किया।
           पाटोत्सव समारोह बाबत ट्रस्ट तथा पुष्कर के स्थानीय श्री नामदेव नवयुवक मंडल सेवा समिति के संयुक्त सानिध्य में संपूर्ण मंदिर भवन की सजावट,भजन कीर्तन,महाआरती,प्रसाद वितरण तथा पारस्परिक स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।      
              

प्रादेशिक

सम्पादकीय