नगर निकाय चुनाव में नामदेव छीपा समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिले—अखिल भारतीय महासभा
Rajat Chipa (Jaipur) 27-08-2026 Regional
जयपुर(अवधेश पांडे)|आगामी नगर निकाय चुनावों में नामदेव छीपा समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए श्री नामदेव छीपा समाज जिला हितकारिणी समिति जयपुर, प्रांतीय महासभा एवं अखिल भारतीय महासभा की संयुक्त बैठक हुई।अध्यक्षता मुख्य संरक्षक डॉ. मोहनलाल छीपा ने की।
बैठक में विभिन्न जिलों से टिकट के इच्छुक समाजबंधुओं के आवेदन और बायोडाटा प्राप्त होने की जानकारी दी गई।इन्हें जिलावार और दलवार संकलित कर राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों,प्रभारियों एवं संगठन नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए संयुक्त प्रतिनिधिमंडल गठित करने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम सोपरा ने कहा कि समाज लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है,फिर भी उसे अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने राजनीतिक दलों से योग्य और जनाधार वाले समाजबंधुओं को अधिक टिकट देने का आग्रह किया।
महासभा ने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। जिस दल से समाज का प्रत्याशी टिकट चाहेगा,संगठन उसके लिए निष्पक्ष प्रयास करेगा।

0
38


