अखिल भारतीय दर्जी महासभा महिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में सुहाना सावन महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

Like 0 Views 22
Rajat Chipa (Bhilwara) 08-09-2026 Regional

भीलवाड़ा/राजस्थान(कोमल टेलर)|अखिल भारतीय दर्जी महासभा महिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में सुहाना सावन महोत्सव का आयोजन दिनांक 6 सितंबर रविवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत नगर स्थित नामदेव भवन पर संपन्न हुआ। सावन से संबंधित पोशाक,मेक अप,ड्रेस,हेयर स्टाइल आदि प्रदर्शन जैसे अनेक कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित की गई।


  इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. शकुंतला जी टेलर किशनगढ़ ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।   मंच संचालन की बागडोर शिला जी लुंडर ने संभाली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला नगर अध्यक्ष श्याम लाल जी छापरवाल, जिला महामंत्री डॉक्टर शांतिलाल जी छापरवाल और और रामनारायण जी तोलांबिया और अखिल भारतीय दर्जी समाज प्रदेश अध्यक्ष लीना सर्वा,प्रदेश महासचिव पूजा रूनवाल,कोषाध्यक्ष लता तोलांबिया और अखिल भारतीय दर्जी समाज महिला कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष कमला बुलिया,जिला महासचिव कल्पना किंजड़ा, जिला संरक्षक सीता सर्वा और अखिल भारतीय दर्जी समाज की सभी महिला कार्यकारिणी सदस्यों ने सुहाना सावन लहरिया महोत्सव प्रोग्राम में पूरा सहयोग दिया इस कार्यक्रम की मिस लहरिया 2026 की विजेता स्वीटी सर्वा रही और और सभी प्रतियोगिता के विजेता को अखिल भारतीय दर्जी समाज के सुहाना सावन लहरिया महोत्सव  मोमेंटो और प्रस्तुति पत्र देकर  प्रोत्साहित किया गया।लहरिया महोत्सव में कैलाश जी मैहर जिला भीलवाड़ा नगर अध्यक्ष के प्रतिभागी ललित हरगन का इस प्रोग्राम में विशेष सहयोग रहा।

प्रादेशिक

सम्पादकीय