संत नामदेव जयंती समारोह में सतबीर वर्मा ने समाज से की ऐतिहासिक संख्या में जुटने की अपील,,,समारोह में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत
Rajat Chipa (Delhi) 16-10-2026 Regional
मोहाली/चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला)|आगामी 18 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित श्री नामदेव भवन में भव्य नामदेव गुरु पर्व का आयोजन होने जा रहा है।इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन को लेकर मोहाली के फेज-6 स्थित दुर्गा मंदिर में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और विशिष्ट सदस्यों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक के मुख्य आकर्षण हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष सतबीर वर्मा रहे,जिन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उनके साथ नामदेव सभा चंडीगढ़ के प्रधान ओम प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री करेंगे शिरकत:-
बैठक के दौरान आयोजकों ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस पावन गुरु पर्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा विशेष रूप से शामिल होंगे। इस खबर के बाद से समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
एकता और भाईचारे पर जोर
मुख्य अतिथि सतबीर वर्मा ने अपने संबोधन में समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस गुरु पर्व में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा:
"ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को महान संतों की शिक्षाओं से जोड़ने और समाज में आपसी भाईचारे की नींव को मजबूत करने का काम करते हैं।"
सतबीर वर्मा के इस आह्वान पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में आयोजन को पूर्ण सहयोग देने और बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
संत नामदेव जी के जीवन पर प्रकाश:-
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट मनोज रोहिल्ला(उपप्रधान, रोहिल्ला सभा,चंडीगढ़) ने संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के जीवन दर्शन, उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने समाज के लोगों से समानता, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति:-
बैठक में रोहिल्ला सभा चंडीगढ़ के प्रधान रोहतास रोहिल्ला,रामपाल रोहिल्ला, जसबीर सिंह रोहिल्ला, उमाकांत तिवारी(मेंबर प्रदेश कार्यकारिणी,पंजाब),अनिल कुमार गुड्डू(मंडल अध्यक्ष, मोहाली),परमजीत कौर, नरिंदर कुमार,टिंकू और ए.पी. भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में,आयोजक एडवोकेट मनोज रोहिल्ला ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए 18 अक्टूबर को होने वाले इस मुख्य समारोह में सपरिवार शामिल होने का विशेष अनुरोध किया।

0
72


