श्री विठ्ठल सम्प्रदाय वृहद समाज महासभा रजि.(भारत),रायपुर की राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार/साधारण सभा कार्यक्रम संपन्न
Rajat Chipa (Delhi) 26-10-2026 Regional
रायपुर/छत्तीसगढ़(डॉ.सुरेंद्र नामदेव/जगदीश नामदेव)|श्री विठ्ठल सम्प्रदाय वृहद समाज महासभा रजि.(भारत), रायपुर की राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार/साधारण सभा कार्यक्रम श्री रामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी,रायपुर छत्तीसगढ़ के सभागार में संस्थापक एवं संरक्षक योगाचार्य श्री के.एल नामदेव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।सर्वप्रथम भगवान श्री विट्ठल एवं सभी घटकों के आराध्य देव के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर जिसमें किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर की उपस्थिति रही कर समाज बंधुओ की सकारात्मक सोच के लिए कार्य करने पर बधाई प्रेषित करते हुए कार्यक्रम के सफलता की कामना की कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्री धर्मेश जी नामदेव एवं नामदेव काॅलेज प्रोफेसर आकाशवाणी उद्घोषिका श्रीमती जया जी नामदेव ने संयुक्त रूप से किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश वर्मा ने संगठन विस्तार के बारे मे अपने विचार व्यक्त किए। नागपुर से पधारे श्री ईश्वर नामदेव राव धिरडे,संत नामदेव राष्ट्रीय एकात्मक समिति मुख्य संयोजक नागपुर,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नामदेव एकात्मक महाराष्ट्र ने सभी घटकों को विठ्ठल सम्प्रदाय वृहद समाज महासभा की विचारधारा से जोड़ने पर बल दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत कश्यप ने बताया कि आगामी 6 माह में संपूर्ण भारत के प्रत्येक राज्य में संगठनात्मक इकाइयों का गठन कर श्री विट्ठल संप्रदाय के सभी खापों/जातियों को एक मंच पर लाने के लिए नामदेव समाज बंधुओ को जोड़ने का कार्य किया जायेगा।श्री विठ्ठल सम्प्रदाय वृहद समाज महासभा रजि.के प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर पर सभी घटकों एवं खापों को जोड़कर श्री के.एल नामदेव जी के सपने को साकार करने का प्रयास किया जाएगा इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रेखा मुलेतकर महाराष्ट्र ने मातृ-शक्तियों को भी संगठित होकर समाज में गृहस्थ जीवन में आ रही समस्याओं यथा विलंब से विवाह होना, वैवाहिक संबंध विच्छेद हो जाना जैसी समस्याओं को दूर करने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होने की बात पर बल दिया।श्री विट्ठल, नामदेव,अपने आराध्य संतो की नियमित पूजा करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न राज्यों के प्रांतीय अध्यक्ष, महिला प्रभारी एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।पत्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश जी नामदेव ललितपुर,श्री सुधर्मा बबन राव खोड़े,श्री अनिल गचके राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संत नामदेव एकात्मक संघ पंढरपुर,श्री अरुण नामदेव,श्री संतोष नामदेव बिलासपुर,आज तक टीवी चैनल प्रतिनिधि श्री महेंद्र नामदेव रायपुर,अध्यक्ष श्री एन.पी.नामदेव,श्री जे.के.नामदेव,श्री सुरेश कुमार तोलम्बिया दिल्ली,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी अपुर्वा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुशीला अपुर्वा किशनगढ़,राष्ट्रीय कोर्डिनेटर श्री विजय कुमार वर्मा प्रांतीय महिला संगठन मंत्री श्रीमती ममता वर्मा (मोयल)सादुलपुर प्रधानाचार्य, श्री एन के नामदेव निवासी चूरू प्रवासी बिलासपुर,श्री नंदकिशोर नामदेव मध्यप्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष,श्री चंद्रप्रकाश नामदेव कोषाध्यक्ष सहित भारतवर्ष अनेक राज्यों से समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिनिधियों का रायपुर श्री नामदेव परिषद एवं श्री विट्ठल संप्रदाय वृहदसमाज महासभा रजि के पदाधिकारीयों ने का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया। सभी पदाधिकारीयों ने अपने पद पर रहकर निष्ठा पूर्वक एवं समाज की एकात्मक सोच के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ग्रहण कर समारोह का समापन किया गया।
डाक्टर सुरेन्द्र नामदेव,
श्री नरेंद्र सोलंकी जी,श्री दीपक अपूर्वा,श्री चेतन नामदेव,श्री अविनाश नामदेव युवा अध्यक्ष,श्रीमति भारती वर्मा,प्रफुल्ल नामदेव,
श्रीमति अवनी नामदेव एवं महिला शक्ति युवा साथी ने समस्त कार्यक्रम आयोजन में जो अपनी भूमिका निभाई है वह अपने आप में समाज के लिए निष्ठा और समर्पण की बात है।

2
32



